गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र स्थित नसीरुद्दीनपुर में रविवार को अमर शहीद शशांक सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शहीद की प्रतिमा स्थापित कराने, गांव का नाम उनके नाम पर रखने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई। शशांक सिंह 22 नवंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले में शहीद हो गए थे। इसी हमले में गाजीपुर के बिरनो क्षेत्र के निवासी मनोज कुशवाहा भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को हमेशा याद किया जाएगा। शशांक सिंह का बलिदान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।