फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की नगरी में कल से होगा गणपति बप्पा का महिमागान

शिव की नगरी में 10 दिनों तक गणपति बप्पा का महिमागान होगा। सोमवार से 50 से अधिक पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ विविध अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। 10 से अधिक पूजा पंडालों में पूजन के साथ विविध प्रतियोगिताएं होंगी। एक हजार से अधिक मराठी समाज के घरों में भी गणेश जी की पूजा होगी। शनिवार को पूजा पंडालों के निर्माण की तैयारी चलती रही। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति का 18वां पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी ने बताया कि मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति स्थापित कर मराठी पद्धति से पूजा होगी। छह फीट की प्रतिमा तथा पंडाल बाहुबली थीम पर बन रहा है। बताया कि भजन संध्या, फैंसी ड्रेस, नृत्य, चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता के अलावा कौन बनेगा करोड़पति का भी शो होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें