वाराणसी में पंखा निर्माण गोदाम में लगी भीषण आग 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हो सकी है। बुधवार तड़के मलबे के नीचे दबी चिंगारियां एक बार फिर शोला बनकर भड़क उठीं। आग की लपटें दोबारा उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोबारा भड़की आग पर काबू पाया। हालांकि, हादसे के पीछे के असली कारणों का रहस्य अब भी बरकरार है।