फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर; VIDEO

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को धर्मनगरी काशी में मां चंद्रघंटा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समाज में सद्भाव और देश की समृद्धि की कामना की। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। नवरात्र के अवसर पर मां चंद्रघंटा का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से पूजन-अर्चन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा का स्वरूप शांति, शक्ति और साहस का प्रतीक है। उनके मस्तक पर सुशोभित अर्धचंद्र शांति का संदेश देता है, जबकि घंटे का नाद नकारात्मक शक्तियों के विनाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि देवी ने असुरों से युद्ध के दौरान घंटे के नाद से दुष्ट शक्तियों का संहार किया था। मंदिर के पुजारी के अनुसार, नवरात्र में मां चंद्रघंटा की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माता अपने भक्तों को सुख-शांति प्रदान करती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें