वाराणसी शहर में कचहरी से संदहा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। इस मार्ग पर बाधक बने निर्माण पर मंगलवार को बुलडोजर चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए थे।