फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षक दंपती के शव रखकर प्रदर्शन, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, दो घंटे बाद माने परिजन

सुल्तानपुर। कादीपुर के कुम्ही डड़िया गांव में शिक्षक दंपती की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार सुबह धोपाप घाट पुल के पास राईबीगो गांव के निकट शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के कारण कादीपुर-धोपाप मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। हालांकि, दो घंटे प्रदर्शन के बाद सहमति बन गई। धोपाप कादीपुर मार्ग पर जाम खुल गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धोपाप धाम में मृत शिक्षक दंपति का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा में शिक्षक संगठन के पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल हैं। कुम्ही डड़िया गांव निवासी शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की सोमवार देर रात घर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को देर रात दोनों के शव घर पहुंचे। बुधवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले। धोपाप घाट पुल के पास राईबीगो गांव के निकट पहुंचने पर परिजनों ने सड़क पर शव रख दिए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह करीब 9:30 बजे से प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान कादीपुर-धोपाप मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें