फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, छह यात्री घायल

लखनऊ-बलिया हाईवे पर सोमवार दोपहर सैदपुर चीनी मिल के पास रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चार यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि मामूली चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में हुआ। रोडवेज बस अयोध्या की ओर जा रही थी। सैदपुर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सूफिया बानो (8), सोनल मिश्रा (23), विभा मिश्रा (22) और आदित्य वर्मा (21) का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की जानकारी पर डीएम इंद्रजीत सिंह और सीएमओ डॉ. भरत भूषण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें