फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में यूट्यूबर के समर्थन में तिकोनिया पार्क में जुटे समर्थक

यूट्यूबर संजय यदुवंशी के समर्थन में शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में समर्थक जुटने लगे। पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में समर्थकों ने शांतिपूर्ण धरने का ऐलान किया है। भीड़ जुटने और वाहनों के काफिले के प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया। संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ धारा 307 के तहत कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और उन्हें गलत तरीके से अपराधी के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 10 बजे तिकोनिया पार्क में धरने का आह्वान किया। समर्थकों ने धम्मौर थाने के एसएचओ समेत पूरे थाने के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि वे पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे। उधर, समर्थकों के जुटने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें