फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की मुंडेर, मलबे में दबकर महिला की मौत; बेटा घायल

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार देर रात जर्जर खपरैलनुमा कच्चे मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि, सात वर्षीय बेटे को भी चोट आई है। साथ में सो रहा चार वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव की है। गांव निवासी राम किशोर मिश्रा के बेटे अतुल कुमार मिश्रा की पत्नी प्रतिभा (29) रविवार रात अपने दो बेटों आयुष (7) और अयांश (4) के साथ कच्चे मकान में सो रही थी। अतुल मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करता है। रात करीब 12 बजे अचानक कच्चे मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में प्रतिभा उसके दोनों बेटे दब गए। मलबे से किसी तरह बाहर निकला अयांश बरामदे में सो रहे अपने बाबा राम किशोर के पास पहुंचा। उसने घबराते हुए कहा, "चलो बाबा, घर गिर गया... मम्मी और भैया दब गए हैं।" मासूम की आवाज सुनकर राम किशोर और उनकी पत्नी घर के भीतर पहुंचे। शोर सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मां-बेटे को बाहर निकाला। परिजन गंभीर रूप से घायल प्रतिभा को विरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत ठीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें