फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना रायपुर का एसपी ने किया निरीक्षण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 10:00 PM IST

एसपी अभिषेक वर्मा ने बृहस्पतिवार को थाना रायपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, हवालात, मालखाना समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति भी देखी। एसपी ने थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, शिकायत प्रार्थना पत्र समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें