सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामगढ़ में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता, सेवा, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।