कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शनिवार की सुबह सुनील कुमार (20) का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हाल में मिला। वह शुक्रवार की रात बरात में शामिल होने खजुरी गांव आया था। परिवारीजनों में बरात में विवाद के बाद उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।