तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से बुधवार देर शाम सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल परिसर में सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें महिला-पुरुष ने भजन और फिल्मी गीतों की धुन पर जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया स्टिक के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।