फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही हांडी फोड़ने के लिए गोविंदाओं ने की जोर आजमाइश

Pragati Chand Updated Mon, 07 Sep 2026 06:32 PM IST

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार की शाम तहसील मुख्यालय पर निकले डोला जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दही-हांडी से सराबोर भक्तों का रेला सड़कों पर निकला तो दुद्धी में मथुरा-वृंदावन जैसा नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालु ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हरिबोल’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास युवा शक्ति फाउंडेशन की ओर से बांधी गई तीन मटकियों को फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोलियों ने जमकर प्रयास किया। इसके बाद मां काली मंदिर में प्रतिष्ठापित प्रतिमा के साथ करीब तीन दर्जन डोले खेल मैदान पर पहुंचे। जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि की अगुवाई में जुलूस मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए बीड़ी पत्ता गोदाम तक गया। वापसी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को अपने घरों के पास रोककर पूजा-अर्चना की। टाउन क्लब मैदान में विहिप और बजरंग दल की ओर से दही हांडी प्रतियोगिता भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संभाली। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व विधायक हरिराम चेरो समेत कई लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें