भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करें। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में प्रभावी संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंचें और संगठन की योजनाओं व विचारों से उन्हें अवगत कराएं। स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक अजीत चौबे ने जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी, मतदाता संपर्क और क्षेत्रवार कार्ययोजना पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तीरथराज, प्रदेश मंत्री जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष नागेश्वर गोंड आदि मौजूद रहे। संचालन स्नातक निर्वाचन के जिला संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।