फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या, पिता ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप

यूपी सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना महमूदाबाद क्षेत्र के पचदेवरा गांव की है। गांव निवासी शिवाकांत वर्मा (25) की हत्या हुई है। आरोप ग्राम प्रधान पर है। परिजनों ने बताया कि शिवाकांत बिलौली बाजार चौराहे पर सरिया-सीमेंट की दुकान में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक था। पिता खेती करते हैं, जबकि भाई श्रीकांत हरियाणा में नौकरी करता है। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि ग्राम प्रशासक ने बेटे शिवाकांत को डंडे से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि प्रधान के खिलाफ तहरीर मिली है। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केस दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें