फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में 15 दिनों से लापता युवक का मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

हरगांव की ग्राम पंचायत उदनापुर कोरैया के मजरा उदनापुर में शनिवार को खेतों की ओर गए ग्रामीणों को कब्रिस्तान के दक्षिण दिशा में कंकाल पड़ा मिला। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटनास्थल पर मिली चप्पल और फटे कपड़ों के आधार पर पहचान की। पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान किशोर उर्फ गोलू (26) निवासी उदनापुर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार गोलू 20 अगस्त से लापता था। सूचना पर हरगांव पुलिस की कटेसर चौकी प्रभारी विकास यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें