फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम के आदर्शों से जीवन जीने की कला सीखें युवा, मर्यादा और आदर्श ही उन्हें पुरुषोत्तम बनाते हैं

सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को यज्ञाचार्य गंगाधर पांडेय ने विधि-विधान से यज्ञ पूजन संपन्न कराया। संकल्पित यजमान रोहित सिंह ने भागवत पूजन किया। इसके बाद हरिद्वार से पधारे भागवत मर्मज्ञ स्वामी सत्यदेव महाराज ने कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के प्राकट्य की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रवाचक ने कहा कि भगवान राम की मर्यादा और आदर्श ही उन्हें पुरुषोत्तम बनाते हैं। इसके बाद चंद्रवंश की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी की पुकार पर भगवान विष्णु ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जयकारों और भजनों से गूंज उठा। 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की'' के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तों ने भगवान को झूला झुलाया और बधाई गीत गाकर खुशियां मनाईं। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे। इस अवसर पर विवेक सिंह, सौरभ, संजय श्रीवास्तव, विजय पाल, दानवीर सिंह, अभिजीत मिश्रा, समीर, मनीष और अरविंद मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें