फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुआवजे की मांग को लेकर ओवरहेड टैंक पर चढ़ा भूस्वामी, तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

महमूदाबाद (सीतापुर)। बेहटा छावनी में मिनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करीब 40 साल बीतने के बाद भी जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज भूस्वामी ने मंगलवार को प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक पर चढ़कर विरोध जताया। वह करीब तीन घंटे तक टैंक पर बैठा रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि तहसील प्रशासन ने हाल ही में बेहटा छावनी में मिनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन को कब्जा मुक्त कराकर जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक को कब्जा दिला दिया था। भूस्वामी का आरोप है कि करीब चार दशक बीत जाने के बाद भी उसे जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। इसी बीच प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई कर जमीन पर कब्जा दिलाए जाने से विवाद और बढ़ गया। मंगलवार को प्रशासन की कार्रवाई से नाराज भूस्वामी निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम सुधीर कुमार, कोतवाल सत्येंद्र विक्रम, लेखपाल और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद भूस्वामी टैंक से नीचे उतर आया। फिलहाल जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें