सीतापुर। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार से जिलेभर में विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के आलेख्य प्रारूप का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। कहीं लोग परिवार के सदस्यों के नाम तलाशते नजर आए तो कहीं पहली बार मतदाता बने युवाओं में खासा उत्साह दिखा। हालांकि शहर के कई बूथों पर दोपहर एक बजे तक सन्नाटा पसरा रहा और मतदाताओं की संख्या काफी कम रही।