फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी बोले- नौ विधानसभा सीटों पर हमारी मजबूत दावेदारी

सीतापुर में समाजवादी पार्टी ने सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने दावा किया कि जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारी में जुटा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ स्तर के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और संगठन के सभी सदस्य पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। संगठन हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूती के साथ खड़ा है। कांग्रेस की ओर से जारी 181 सीटों की सूची में सीतापुर की छह विधानसभा सीटों के नाम शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन और सीटों के बंटवारे का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। इसमें जिला स्तर के नेताओं की कोई भूमिका नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें