फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में युवती की तलाश में देरी पर भड़के ग्रामीण, लहरपुर-तंबौर मार्ग जाम कर किया हंगामा

यूपी के सीतापुर में युवती की तलाश में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर बाजार में तंबौर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की टीम बुलाकर रेस्क्यू अभियान तेज कराने की मांग की। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सलारपुर निवासी हरेराम की पुत्री रागिनी (20) ने सोमवार देर शाम ग्राम समोलिया के निकट घघरिया नदी में अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कराई गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों का आरोप था कि युवती की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने लहरपुर-तंबौर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि युवती की तलाश में पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम को भी लगाया गया है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें