फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर के कपिल गौतम ने किया कमाल, महज दो हजार रुपये में बनाया ग्रीन जनरेटर

प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। इस बात को सीतापुर में खैराबाद क्षेत्र के माखूपुर निवासी कपिल गौतम ने सच कर दिखाया है। जे.एल.एम.डी.जे. इंटर कॉलेज से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके कपिल ने महज दो हजार रुपये की लागत से ग्रीन जनरेटर का आविष्कार किया है। इस जनरेटर को उन्होंने प्राकृतिक आपदा के समय देश के सैनिकों के काम आने के उद्देश्य से तैयार किया है। कपिल द्वारा तैयार ग्रीन जनरेटर की खासियत यह है कि इसका वजन महज डेढ़ से दो किलोग्राम है। बिजली आपूर्ति ठप होने की स्थिति में भी इससे मोबाइल, लैपटॉप चार्ज करने के साथ बल्ब जलाने जैसे जरूरी काम किए जा सकते हैं। इसे सूर्य के प्रकाश और बिजली दोनों माध्यमों से चार्ज किया जा सकता है। कम लागत, हल्का वजन और उपयोगिता इस आविष्कार को खास बनाती है। कपिल गौतम अब अपने इस हुनर का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करने जा रहे हैं। 14 से 19 दिसंबर तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में वह सीतापुर की ओर से प्रतिभाग करेंगे। यहां वह अपने ग्रीन जनरेटर के मॉडल के जरिए अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें