फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में घर बैठे स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का ब्योरा

सीतापुर में जनगणना के दूसरे चरण के तहत सोमवार से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब नागरिकों को परिवार का विवरण दर्ज कराने के लिए गणनाकर्मियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारियां खुद दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना की यह सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। डीएम प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्वगणना के दौरान नागरिकों को परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, लिंग, परिवार के मुखिया से संबंध, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा, दिव्यांगता और प्रवास सहित सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े कुल 40 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके अलावा मकान का पता और डिजिटल नक्शे पर उसकी सही लोकेशन भी दर्ज करनी होगी। सभी जानकारियां भरने के बाद फॉर्म की जांच कर उसे सबमिट करना होगा। स्वगणना के लिए नागरिकों को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर अपनी पसंद की भाषा में परिवार का विवरण भरा जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें