मौसम में बदलाव के साथ सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आंखों में जलन, लालिमा, दर्द और पानी आने की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे तक देखे गए 86 मरीजों में 15 से 20 इसी समस्या से पीड़ित थे। नेत्र रोग विशेषज्ञों के मुताबिक यह वायरल संक्रमण या एलर्जी हो सकती है।