विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को लोहिया कला भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी (प्रभारी जिलाधिकारी) ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की मैपिंग, अराजक तत्वों की पहचान, निरोधात्मक कार्रवाई और मतगणना स्थलों के भौतिक सत्यापन पर चर्चा हुई। अधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों में मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।