बिस्कोहर, त्रिलोकपुर थाने में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही समेत क्षेत्र के तमाम उपनिरीक्षक, ग्राम प्रधान और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।