तहसील क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब पौने चार बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं। तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत मिली। किसान एकाएक बदले मौसम को देखकर उम्मीद लगाने लगे कि इंद्र देवता उन पर कृपा बरसाएंगे। किसानों की उम्मीदें पूरी भी हुईं। गरज-चमक के साथ शाम 4 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चला।