नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक दिवसीय भव्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने फीता काट कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता और अधिशाषी अधिकारी अखिलेश दीक्षित मौजूद रहे।