बिस्कोहर स्थित श्री छेदीलाल इंटर कॉलेज में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत त्रिलोकपुर पुलिस और नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता व नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, सीओ इटवा प्रवीन प्रकाश और ईओ अखिलेश दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।