कस्बे के मंदिर चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम से राहगीर परेशान हैं। वाहनों की लंबी कतारों के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। मरीजों, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात नियंत्रण, अतिक्रमण हटाने और पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती की मांग की है।