गणेश और विश्वकर्मा पूजा को लेकर रविवार शाम पुलिस चौकी बिस्कोहर परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने पूजा आयोजकों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने को कहा। वहीं, डीजे संचालकों को फूहड़ और आपत्तिजनक गाने न बजाने, निर्धारित ध्वनि सीमा में ही डीजे बजाने तथा डीजे के ऊपर किसी को न बैठाने की सख्त हिदायत दी गई।