बांसी कस्बे के रानी मोहभक्त घाट पर छठ पूजा की तैयारियों के बीच दुर्गा प्रतिमाओं के अवशेष क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम गड्ढे में प्रतिमाओं के अवशेष और पूजन सामग्री बिखरी हुई है। युवा समाजसेवी अमय पाण्डेय ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रतिमाओं के सम्मानजनक निस्तारण की मांग की। मामले में उपजिलाधिकारी विश्वमित्र सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रतिमाओं को पानी में पूरी तरह डुबाने या मिट्टी से ढकने के निर्देश दिए हैं।