सिद्धार्थनगर पुलिस ने जिले में खोए और गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थानों में सीईआईआर पोर्टल पर तैनात कर्मचारियों ने मोबाइलों की तलाश की।