बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में सोमवार को हर वर्ष की तरह अशोक धाम विजयदशमी एवं बौद्ध मेला महोत्सव का 33वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। दो दिवसीय मेला महोत्सव की अध्यक्षता संस्थापक रक्षाराम मौर्य ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे। कुशीनगर के बौद्ध भिक्षु नंदरत्न ने पंचशील ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बौद्ध भिक्षु नंदरत्न ने कहा कि मनुष्य का जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए। युद्ध की अपेक्षा बुद्ध का मार्ग उत्तम है। भगवान बुद्ध ने कहा था कि अपना प्रकाश स्वयं बनें। मेला संस्थापक रक्षाराम मौर्य ने कहा कि धम्म दिन-रात चलने का संदेश देता है। कार्यक्रम में नाट्य कलाकारों ने बाबा साहब और सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित मंचन प्रस्तुत किया। इस दौरान विजय प्रताप मौर्य, डॉ. विमल प्रताप वर्मा, श्यामू, पवन कुमार मौर्य, डॉ. आरपी विमल, राजेश कुमार, राम निवास आदि मौजूद रहे।