फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया। कोतवाली लाते समय आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसपी राहुल भाटी ने बताया 22 सितंबर को कोतवाली भिनगा क्षेत्र निवासी नित्यक्रिया के लिए जंगल गई बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से कोतवाली भिनगा, एसओजी और सर्विलांस टीमें आरोपी की पहचान करने में जुटी थी। जांच के दौरान कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भरथा बेलभरिया गांव निवासी शंकर (27) का नाम सामने आया। पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया और उसके पास से घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए। आरोपी को कोतवाली लाया जा रहा था। रास्ते में भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग स्थित रेहली यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ने उप निरीक्षक अनुराग सिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। उसे सीएचसी भिनगा में भर्ती करवाया गया। कोतवाली भिनगा पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें