फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली के जलालाबाद में CNG कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें

शामली के जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार देर रात चलती CNG कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार परिवार के लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल और नगर पंचायत की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इंजन से धुआं और चिंगारी निकलते ही भड़की आग थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव निवासी दीपक कुमार अपने तीन बच्चों पीहू, लव्यांशी और शिवांश, भाई पुनीत कुमार और उसके बेटे शौर्यन के साथ कार से जलालाबाद जा रहे थे। कार में चार बच्चे भी सवार थे। पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार के आगे इंजन से धुआं निकलने लगा और चिंगारी दिखाई दी। कुछ ही क्षण में कार से आग की लपटें उठने लगीं। बच्चों समेत सभी ने कूदकर बचाई जान चालक दीपक कुमार के अनुसार, आग भड़कते ही कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर कूद गए। इस दौरान बच्चे भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। आग इतनी तेज थी कि कार से निकलने के बाद उसे बुझाना मुश्किल हो गया। पेट्रोल पंप से अग्निशामक उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें काबू में नहीं आईं। दमकल और पानी के टैंकर ने बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर पंचायत जलालाबाद की ओर से भी पानी का टैंकर भेजा गया। दमकल कर्मियों और नगर पंचायत की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि आग बुझने तक कार पूरी तरह जल गई। हाईवे पर लगा जाम कार में आग लगने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यातायात को एक लेन से संचालित कराया। इसके बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हो सका। हादसे में परिवार के किसी सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें