शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे में जिम में हुए विवाद के बाद सोमवार शाम दो पक्षों में चाकूबाजी हुई। इसमें सात लोग घायल हो गए। घटना से पलिया-शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।