शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने महाराजा अजमीढ़ की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। इस बीच महानगर में उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई गई। चौक स्थित जिला कार्यालय पर शरद पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में महाराजा अजमीढ़ के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने महाराजा अजमीढ़ के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वर्ण व्यवसाय को बढ़ावा देने में उनके योगदान के बारे में बताया। साथ ही महानगर में महाराजा अजमीढ़ की स्मृति में प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष श्यामपाल वर्मा और महानगर संरक्षक अनूप वर्मा, जितेंद्र रस्तोगी, संजय वर्मा, महेश रस्तोगी, जगदीश वर्मा, ओमबाबू सर्राफ, बालकृष्ण रस्तोगी आदि मौजूद रहे।