फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: त्योहार मनाकर लौटने लगे लोग, ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़

दीपावली और भाई दूज का त्योहार मनाने के बाद अब लोगों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। शाहजहांपुर में सोमवार से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दिल्ली, लखनऊ, बरेली समेत दूसरे शहरों में नौकरी और कारोबार करने वाले लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के बाद वापस लौट रहे हैं। वापसी के चलते दोपहर में आई त्रिवेणी एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारा-मारी रही। यहां पर लगेज कोच से लेकर दिव्यांग कोच तक में यात्रियों ने कब्जा कर लिया। कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनरल कोच में भी भीड़ बढ़ने लगी है। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में यात्रियों को सवार होने के लिए काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि पूर्व के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिक भीड़ रही। ट्रेनों की निगरानी करने के साथ ही बराबर एनाउंस कराकर यात्रियों को जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें