फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: महापर्व छठ का तीसरा दिन, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

शाहजहांपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पर 36 घंटे का निर्जला व्रत शनिवार को खरना पूजन के साथ शुरू हुआ। व्रती महिलाएं आज शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए घाटों पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। खन्नौत नदी के लोधीपुर स्थित घाट पर छठ पूजा की व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर निगम साफ-सफाई समेत अन्य इंतजाम दुरुस्त कर रहा है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को घाट का निरीक्षण कर निर्देश दिए। पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने इसे भारतीय संस्कृति का पर्व बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें