फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: न्यायिक अधिकारियों ने क्रिकेट में लगाए चौक्के-छक्के, कैरम-शतरंज में भी आजमाए हाथ

शाहजहांपुर में जनपद न्यायालय की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारियों और स्टाफ ने शनिवार को विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। क्रिकेट, कैरम और शतरंज समेत अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के साथ ही खेलकूद के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें