फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जनराज्य फ्रंट इंडिया ने किया पैदल मार्च, नगर निगम की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शाहजहांपुर में जनराज्य फ्रंट इंडिया ने शनिवार को चौक से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल यात्रा निकाली। विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया। इसमें मांग की गई कि नगर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों, अपूर्ण सीवर लाइन, ध्वस्त प्रकाश व्यवस्था, सीवर लाइन परियोजना और सड़क निर्माण में अनियोजित कार्य, नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा, जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में अनियमिता, स्थानीय औद्योगिक परियोजनाओं में शहर के लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार, राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान केंद्र की स्थापना, यातायात व्यवस्था में सुधार आदि की आवाज उठाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मीरा पांडेय, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा, महासचिव मो.जरार खां, विवेक मिश्रा, मुकेश यादव, अजीत यादव, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें