फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बाल दिवस पर लगा मेला, स्कूली बच्चों ने लगाए स्टॉल

शाहजहांपुर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन शनिवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने स्टॉल भी लगाए, जिस पर बच्चों ने जमकर खरीदारी की। नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर से कच्चा कटरा स्थित मैरिज लॉन में बाल मेले लगाया गया। मेले का उद्घाटन कॉलेज के अध्यक्ष अब्दुल रशीद खां और प्रबंधक इमरान खान ने फीता काटकर किया। मेले में बच्चों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य डॉ. शाइस्ता नसीम, हीरा खान, फरहीन इकबाल, तबस्सुम खान, अमरीन इकबाल,शाजिया खान आदि मौजूद रहे। हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। कॉलेज के नियुक्ति प्राधिकारी संजीव शुक्ला, प्रधानाचार्य ब्यूटी, प्रवक्ता नईमा शकील, मीना, अंजुम, दीपशिखा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें