फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रिपोर्ट दर्ज होने पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में दिया धरना

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से विवाद के बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज कांग्रेस पदाधिकारी रविवार को कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अपनी तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने पुलिस के रवैये को पक्षपातपूर्ण बताया। उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने से कांग्रेसी नाराज थे। सुबह दस बजे तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने धरना शुरू किया। इंस्पेक्टर प्रदीप राय से वार्ता बेनतीजा रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें