फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: युवाओं तक पहुंचेगी कांग्रेस, 15 ब्लॉकों और 60 वार्डों में होंगी बैठकें

शाहजहांपुर में युवाओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस जिलेभर में संवाद बैठकें आयोजित करेगी। इसके तहत जिले के सभी 15 विकासखंडों और शहर के 60 वार्डों में युवाओं से संवाद किया जाएगा। इसके बाद युवा महापंचायत आयोजित कर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि युवाओं के सामने रोजगार पाने और पढ़ाई जारी रखकर भविष्य सुरक्षित करने की कई चुनौतियां हैं। रोजगार की अनिश्चितता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और शिक्षा का आर्थिक बोझ युवाओं को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कम आमदनी के बावजूद युवाओं को मोबाइल और बाइक आदि फाइनेंस कराने के नाम पर डाउन पेमेंट लेकर ठगा जा रहा है। निजी कंपनियों के फाइनेंसर कई गुना ब्याज वसूलने के साथ ही युवाओं को प्रताड़ित करते हैं। इससे परेशान होकर कुछ युवा आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। इन समस्याओं को बैठकों के माध्यम से सामने लाकर स्थानीय स्तर पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। आयोजनों को लेकर ब्लॉक वार तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मौके पर युवा नेता रफी उल हसन, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें