फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रिहायशी इलाके में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो

Wed, 07 Oct 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में आबादी के बीच विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। वह एक मकान के मुख्य दरवाजे तक जा पहुंचा। दरवाजे पर ताला लगा होने से मगरमच्छ अंदर नहीं जा सका। उसे देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। मगरमच्छ काफी बड़ा और ताकतवर होने के कारण उसे काबू करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद वनकर्मियों ने बल्ली की मदद से उसे दबाकर पकड़ लिया।

मगरमच्छ के आबादी में पहुंचने की खबर पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने लोगों को उससे दूर रखा और वन विभाग की टीम के पहुंचने तक उसके आसपास नजर बनाए रखी। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित स्थान पर ले गई। घटना का वीडियो मंगलवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें