शाहजहांपुर में ग्रीन रोड पर अवैध रूप से बनाए गए छज्जों को हटाने के लिए नगर निगम की ओर से सोमवार को अभियान चलाया गया। इसमें एक दुकान का छज्जा जेसीबी से गिराया। जिससे उसकी दुकान को नुकसान को काफी नुकसान पहुंचा। लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाया। नगर निगम की टीम ने दूसरे निर्माणों को गिराने का प्रयास किया तो लोगों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
करीब 400 मीटर लंबी सड़क पर छह करोड़ रुपये बजट रखा गया था। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी काम अधूरा है। लोगों ने अवैध रूप से छज्जे निकालकर अतिक्रमण कर लिया था। अवैध छज्जों को हटाने के लिए 13 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किया था, लेकिन लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया।
सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के मौके पर पहुंची। टीम ने वाजिद नाम के एक व्यक्ति का छज्जा जेसीबी से ढहा दिया। जिससे उसकी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य बड़े दुकानदारों का निर्माण को नहीं हटाया गया। इस पर लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसी तरह मामले को शांत किया गया।