दुधारा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार में छिपाकर ले जाया जा रहा 35 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2,120 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई है। दोनों आरोपी छपिया छितौना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।