धनतेरस पर शहर में जाम से बचाव के लिए प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद चार पहिया वाहनों और सड़क किनारे सजी दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर में वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को जाम से जूझना पड़ा।